समृद्धि के लिए चांदी से जुड़े ये उपाय जरूर करें

समृद्धि के लिए चांदी से जुड़े ये उपाय जरूर करें

पं. गजेंद्र शर्मा, ज्योतिषाचार्य

सुख-समृद्धि, आयु और आरोग्य की बात हो और चांदी का जिक्र ना आए, यह संभव ही नहीं है। आयुर्वेद में भी प्राचीन धातुएं चांदी और सोने के अनेक प्रयोग बताए गए हैं जिनसे तन और मन को स्वस्थ रखा जा सकता है। चांदी के बारे में तो यहां तक कहा गया है कि इस धातु के बर्तन में नियमित पानी पीने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक तंदुरूस्ती भी प्राप्त होती है। चांदी हमारे प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूती प्रदान करके आयु में वृद्धि करती है। मां लक्ष्मी की प्रिय धातु भी चांदी और सोना है। मां लक्ष्मी के एक रूप रजत लक्ष्मी की पूजा भी चांदी से ही जुड़ी है। आइए जानते हैं चांदी के जरिए कैसे आप अपने जीवन को सुखी और समृद्धशाली बना सकते हैं। 

हिंदू पूजा पद्धति और ज्योतिष शास्त्र में चांदी को पवित्र और शुद्ध धातु माना गया है। चांदी का संबंध चंद्र और शुक्र से है। घर में चांदी रखना शुभ होता है। यह सौभाग्य की वृद्धि करता है। इसीलिए महिलाएं पायल और बिछिया चांदी की पहनती हैं।

चांदी से जुड़े ये लाभ भी जान लीजिए-

  • मां लक्ष्मी की पूजा में चांदी के बर्तन अवश्य रखें। इनमें चांदी के दीपक, आचमनी, लोटा, घंटी होना शुभ रहता है। इससे वैभवता, संपन्नता आती है।
  • घर की किसी भी दिशा में चांदी की कोई वस्तु रखना शुभ होता है। खासकर ईशान कोण में चांदी का कोई बर्तन अवश्य रखें। यह समृद्धि लाता है। वायव्य कोण में एक मिट्टी के बर्तन में चांदी के चार सिक्के लाल कपड़े में बांधकर रखें। बर्तन को अक्षत चावल से भर दें। इससे धन का आगमन सुगमता से होता है।
  • व्यापारी बंधु अपनी तिजोरी में चांदी का ठोस हाथी रखें। इससे व्यापार में वृद्धि होगी और तिजोरी कभी खाली नहीं रहेगी। अपने जेब में भी छोटा सा चांदी का ठोस हाथी रखें इससे विफलता आपसे दूर रहेगी।
  • यदि परिवार में कोई सदस्य लगातार बीमार चल रहा हो तो तीन गोमती चक्र को चांदी के तार में पिरोकर रखें। बाद में इसे रोगी के सिरहाने पलंग पर बांध दें। जल्द सेहत सुधरने लगेगी।
  • चांदी का आभूषण धारण करने से चंद्र की पीड़ा शांत होती है। 
  • चांदी धारण करने वाले जातक का दिमाग शांत और एकाग्र रहता है। 
  • चांदी धारण करने से त्वचा संबंधी रोग भी दूर होते हैं। चेहरे पर तेज आता है।
  • गले में चांदी की चेन धारण करने से आवाज स्पष्ट और मधुर होती है। चांदी धारण करने से व्यक्ति की वाणी में ओज आता है।
  • चांदी धारण करने से चंद्र के साथ-साथ शुक्र भी मजबूत होता है। इससे मन प्रसन्न रहता है।

हमारा यूट्यूब चैनल भी विजिट अवश्य करें-

www.youtube.com/vedictree

संपर्क करें : 95 1614 1614